कोल्हेनझरिया पीएचसी में बवाल: लैब टेक्नीशियन पर अभद्रता के आरोप, नर्सों ने इमरजेंसी सेवा बहिष्कार की चेतावनी
Breaking Jashpur कोल्हेनझरिया पीएचसी में बवाल: लैब टेक्नीशियन पर अभद्रता के आरोप, नर्सों ने इमरजेंसी सेवा बहिष्कार की चेतावनी अंकिरा/जशपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेनझरिया में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों (नर्सों) ने अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन पर अशोभनीय टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। असुरक्षित माहौल और भय के कारण नर्सों ने स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) फरसाबहार को लिखित शिकायत सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे नाइट ड्यूटी एवं आपातकालीन सेवाओं (इमरजेंसी) का बहिष्कार करने को बाध्य होंगी। ड्यूटी रूम और लैब में आपत्तिजनक स्थिति का आरोप नर्सों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, ओपीडी समय समाप्त होने के बाद लैब टेक्नीशियन संजय कुर्रे को ‘स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम’ और ‘लैब’ में अनुचित परिस्थिति में देखा गया। जब महिला कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी कथित तौर पर आक्रोशित हो गया। शिकायत में उ...