किसान राजनीति में बड़ा फैसला: कपिलेश्वर सिंह बने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, जशपुर में जश्न का माहौल

 किसान राजनीति में बड़ा फैसला: कपिलेश्वर सिंह बने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, जशपुर में जश्न का माहौल

अंकिरा | सागर सिंह, जशपुर



जशपुर जिले की किसान राजनीति में एक अहम निर्णय लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र के जुझारू समाजसेवी एवं किसानों के हक की आवाज बुलंद करने वाले कपिलेश्वर सिंह को किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के बाद पूरे जिले में उत्साह और उल्लास का वातावरण बन गया है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके निवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं, किसानों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव-गांव से पहुंचे लोगों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष के बीच समर्थकों ने इसे “किसानों की जीत” बताया। कई स्थानों पर आतिशबाजी कर इस निर्णय का स्वागत किया गया।

कपिलेश्वर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पहला लक्ष्य जिले के हर गांव तक पहुंचकर किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा।

उन्होंने कहा कि खाद-बीज की समय पर उपलब्धता, समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, बिजली समस्या का समाधान और वनभूमि पट्टा वितरण जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे, इसके लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक खेती, नई तकनीक और कृषि आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देकर युवाओं को खेती से जोड़ना समय की मांग है। किसान मोर्चा गांव-गांव बैठक कर जागरूकता अभियान चलाएगा ताकि कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और किसानों की आवाज और अधिक मजबूत होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का समाधान तेज़ी से होगा और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पहल देखने को मिलेगी।

देर शाम तक उनके निवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल