Posts

Showing posts from December, 2025

नरेंद्र मोदी विचार मंच में बड़ा संगठनात्मक फैसला — दीपक कुमार गुप्ता बने जशपुर जिला अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को मिली जिला महासचिव की जिम्मेदारी

Image
 नरेंद्र मोदी विचार मंच में बड़ा संगठनात्मक फैसला — दीपक कुमार गुप्ता बने जशपुर जिला अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को मिली जिला महासचिव की जिम्मेदारी जशपुर जिले में नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन विस्तार किया गया है। संगठन ने दीपक मिश्रा को जशपुर जिला महासचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि दीपक मिश्रा वर्तमान में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जशपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं। वहीं संगठन ने दीपक कुमार गुप्ता को नरेंद्र मोदी विचार मंच, जशपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और राष्ट्रहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नियुक्तियों के बाद जशपुर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

अंकिरा–लवाकेरा मार्ग पर मौत का तांडव, चलती ट्रक बनी आग का गोला, पूरी बॉडी जलकर राख

Image
अंकिरा –लवाकेरा मार्ग पर मौत का तांडव, चलती ट्रक बनी आग का गोला, पूरी बॉडी जलकर राख अंकिरा। बीती रात करीब 2 बजे, जब पूरा इलाका गहरी नींद में डूबा हुआ था, उसी वक्त अंकीरा–लवाकेरा मुख्य मार्ग पर एक ऐसा भयावह मंजर सामने आया जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। नागपुर से दुर्गापुर की ओर जा रही एक ट्रक गाड़ी नंबर CG 04 PD 5469 से अचानक तेज़ धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रक में भयंकर आग भड़क उठी। देखते-ही-देखते आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि ट्रक चलती-चलती आग का गोला बन गई। 🔥 लपटें आसमान छूती रहीं आग इतनी भीषण थी कि ट्रक की पूरी बॉडी धूं-धूं कर जलती रही और कुछ ही देर में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दूर-दूर तक सिर्फ आग की लपटें और धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं। 🚨 ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी इस खौफनाक हादसे में ट्रक चालक बनीत कुमार शर्मा ने अद्भुत साहस दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। यदि पल-भर की भी देरी होती, तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। 🌙 सुनसान सड़क, नहीं पहुंचा कोई मददगार घटना के समय सड़क पूरी तरह सुनसान थी। आसपास कोई गांववाला मौजूद नह...

🚨 BREAKING NEWS मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की राम लला दर्शन यात्रा से फरसाबहार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना

Image
 🚨 BREAKING NEWS मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की राम लला दर्शन यात्रा से फरसाबहार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना फरसाबहार | जशपुर।।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की ऐतिहासिक पहल “राम लला दर्शन यात्रा” के अंतर्गत आज फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय से श्रद्धालुओं का दल पूरे श्रद्धा, उत्साह और जयघोष के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस पावन यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा तपकरा मंडल के उपाध्यक्ष श्री सागर सिंह भी श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर राम लला के दर्शन हेतु प्रस्थान किए। बस रवाना होते समय पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में कुनकुरी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की यह योजना विशेष रूप से गरीब, बुजुर्ग और ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए श्री...

2 करोड़ की सड़क चढ़ रही भ्रष्टाचार की भेंट: रोड में 'मुरुम' की जगह 'खेत की मिट्टी' का किया रहा प्रयोग, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

Image
 2 करोड़ की सड़क चढ़ रही भ्रष्टाचार की भेंट: रोड में 'मुरुम' की जगह 'खेत की मिट्टी' का किया रहा प्रयोग, अधिकारियों ने साधी चुप्पी छत्तीसगढ़ में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शासन भले ही करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहा हो, लेकिन मैदानी स्तर पर ठेकेदारों की मनमानी और अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली ने सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया है। ताजा मामला विकासखंड फरसाबहार के दक्षिणी क्षेत्र कोल्हेंझरिया का है, जहां आजादी के 76 वर्षों बाद बन रही बहुप्रतीक्षित सड़क अब विकास के बजाय विनाश और भ्रष्टाचार का उदाहरण बनती जा रही है। यह मामला पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग की देखरेख में इंद्रानगर (कोल्हेंझरिया) से पत्थलगांव विकासखंड के फरसाटोली तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लागत करीब 1 करोड़ 99 लाख रुपये है। यह सड़क दो विकासखंडों को जोड़ने वाली जीवनरेखा है, जिसका इंतजार ग्रामीण दशकों से कर रहे थे। लेकिन मौके पर चल रहा निर्माण कार्य ग्रामीणों की उम्मीदों को तोड़ने वाला साबित हो रहा है। मुरुम की जगह खेत की मिट्टी से भरा जा रहा बेस निर्माण स्थल पर मानकों ...