Posts

Showing posts from November, 2025

🚨 जशपुर कांग्रेस में बड़ा बदलाव: पूर्व विधायक UD मिंज बने जिला अध्यक्ष, कुनकुरी के युवा नेता राजू श्रीवास ने दी बधाई

Image
 🚨 जशपुर कांग्रेस में बड़ा बदलाव: पूर्व विधायक UD मिंज बने जिला अध्यक्ष, कुनकुरी के युवा नेता राजू श्रीवास ने दी बधाई कुनकुरी विधानसभा के प्रखर युवा नेता राजू श्रीवास ने UD मिंज को जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। गौरतलब है कि UD मिंज कुनकुरी के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं, और उनका राजनीतिक अनुभव बेहद मजबूत माना जाता है। राजू श्रीवास ने कहा— “UD मिंज जैसे अनुभवी और साफ-सुथरी छवि वाले नेता का जिला अध्यक्ष बनना पूरे जशपुर जिले के लिए सौभाग्य की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और कांग्रेस जिला स्तर पर पहले से अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी।” उन्होंने आगे कहा— “पूर्व विधायक होने के नाते UD मिंज को जिले की समस्याओं, जनता की अपेक्षाओं और संगठन की जरूरतों का गहरा अनुभव है। उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।”

BREAKING – जशपुर में बड़ा हादसा! बीच सड़क पर धान से भरी पिकअप पलटी, एक बच्चा और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल!

Image
 🚨 BREAKING – जशपुर में बड़ा हादसा! बीच सड़क पर धान से भरी पिकअप पलटी, एक बच्चा और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल! जशपुर जिले के तपकरा इलाके से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। तपकरा–लावाकेरा मार्ग के समडमा घाटी में धान से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चा और एक मजदूर पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत तपकरा अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और जांच की कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक पिकअप में भरा धान संमडमा धान खरीदी केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन खरीदी केंद्र से कुछ दूरी पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया।

जशपुर जिले की विकास जरूरतों पर बड़ी पहल—सागर सिंह ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से की मुलाकात, ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति की रखी मांग

Image
जशपुर जिले की विकास जरूरतों पर बड़ी पहल—सागर सिंह ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से की मुलाकात, ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति की रखी मांग   नया रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल तपकरा के उपाध्यक्ष सागर सिंह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से उनके नया रायपुर स्थित सरकारी निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जशपुर जिले की जमीनी जरूरतों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों के लिए बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। सागर सिंह ने मंत्री के समक्ष ग्रामीण इलाकों में नए आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति, पुराने केंद्रों के उन्नयन, पोषण वितरण व्यवस्था में सुदृढ़ता, तथा महिला–बच्चों से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों के तेज़ क्रियान्वयन जैसी कई अहम मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के कई पंचायतों में आंगनबाड़ी भवन न होने या जर्जर हालत में होने से गर्भवती माताओं, कुपोषित बच्चों और ग्रामीण परिवारों को निर्धारित सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। इसलिए नए भवनों के निर्माण और संसाधनों की बढ़ोतरी अब अत्यं...

अंकिरा में ठंड का असर तेज़ — अलाव की गर्माहट में घुली अपनापन की महक, ग्रामीण युवाओं ने बनाई सर्द रातों की रौनक

Image
 अंकिरा में ठंड का असर तेज़ — अलाव की गर्माहट में घुली अपनापन की महक, ग्रामीण युवाओं ने बनाई सर्द रातों की रौनक 🌙 अंकिरा (जशपुर): जैसे-जैसे ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है, वैसे-वैसे अंकिरा के गांवों में रात की तस्वीर भी बदल रही है। सर्द हवाओं के बीच ग्रामीण युवा चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर बैठते हैं, कोई चाय की चुस्कियों में खो जाता है तो कोई गीत-संगीत में। आग की लपटों के बीच हंसी-मजाक और अपनापन की गर्माहट ने ठंडी रातों को भी खुशनुमा बना दिया है। गांव के बुज़ुर्गों का कहना है— “अलाव सिर्फ आग नहीं, यह तो हमारे गांव की एक परंपरा है जो लोगों को जोड़ती है।”

जशपुर में कड़ाके की ठण्ड: पुआल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान 8℃ तक लुढ़का

Image
  जशपुर में कड़ाके की ठण्ड:  पुआल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान 8℃ तक लुढ़का छत्तीसगढ़ में ठण्ड ने दस्तक के साथ ही इसका असर भी अब दिखने लगा है। प्रदेश के जशपुर में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके कारण यहां पुआल में बर्फ चादर बिछी हुई दिखाई दी। इस साल मौसम में पहली बार खेतों में बर्फ की सफेद चादर देखी गई है। वहीं सोमवार की रात तापमान 8°C तक पारा लुढ़क गया। जिसके कारण पंडरापाठ क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है। वहीं देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड अब प्रचंड रूप धारण कर रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने 3 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, 11-15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर से ठंड राजधानी रायपुर में भी गिरा पारा उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बन रही है। गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी रायपुर में रात का तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9 डिग्री...