तपकरा में संगठन का बड़ा फैसला — वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप सिंह को सौंपी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 तपकरा में संगठन का बड़ा फैसला — वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप सिंह को सौंपी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

अंकिरा सागर सिंह।


तपकरा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी मण्डलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में तपकरा मण्डल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ एवं जुझारू कार्यकर्ता प्रताप सिंह को सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है।

प्रताप सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे न केवल राजनीतिक गतिविधियों में बल्कि सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर उनकी सजगता और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।

नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदारी भी है। वे किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता से उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उनकी नियुक्ति से तपकरा मण्डल में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल