सूर्योपासना के पवित्र पर्व पर आस्था का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी छठ घाट पर दी उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना बोले – “छठ पर्व लोक संस्कृति, श्रद्धा और एकता का प्रतीक है”
🌅 सूर्योपासना के पवित्र पर्व पर आस्था का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी छठ घाट पर दी उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना बोले – “छठ पर्व लोक संस्कृति, श्रद्धा और एकता का प्रतीक है” जशपुर। आस्था, संस्कार और सूर्योपासना के पावन पर्व छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज प्रातःकाल कुनकुरी छठ घाट पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा — > “छठ पर्व हमारी लोक संस्कृति, श्रद्धा और एकता का जीवंत प्रतीक है। आज बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र में इस पावन पर्व का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ।” उन्होंने बताया कि कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यीकरण के लिए लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे आगामी वर्षों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अ...