जनता के बीच कपिलेश्वर सिंह, बोले — हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी पढ़िए पूरी खबर

 जनता के बीच कपिलेश्वर सिंह, बोले — हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी



जशपुर। सागर सिंह। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा छह माह पूर्व बूढ़ा पहाड़ में रंगमंच निर्माण की गई घोषणा आज साकार रूप में सामने आई। तपकरा-अंकिरा क्षेत्र की डीडीसी श्रीमती दुलारी सिंह के करकमलों द्वारा नव निर्मित रंगमंच का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीसी श्रीमती दुलारी सिंह, तपकरा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कपिलेश्वर सिंह, झारमुंडा सरपंच हराबाती बाई, शिवचरण यादव एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता के कारण आज यहां स्थायी रंगमंच की सौगात मिली है, जिससे भविष्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा —

“क्षेत्र की कोई भी समस्या हो, छोटी हो या बड़ी, तुरंत मुझे बताएं। जनसेवा ही मेरा संकल्प है। मैं हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा हूं और हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा।”

भक्तिमय वातावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता ने इस मेले को ऐतिहासिक बना दिया। बूढ़ा पहाड़ में आस्था और विकास का यह संगम आने वाले वर्षों के लिए एक नई मिसाल बन गया।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल