Posts

Showing posts from August, 2025

शिक्षित बच्चे ही गढ़ेंगे देश का भविष्य -रायमुनी भगत आदर्श विद्यालय में हुआ पालक-शिक्षक सम्मेलन व प्रवेशोत्सव

Image
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर में 07 अगस्त को पालक-शिक्षक सम्मेलन एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया। मां सरस्वती की वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।   अपने संबोधन में श्रीमती भगत ने कहा कि देश का भविष्य शिक्षित समाज से ही संवरेगा और उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार आवास, भोजन, किताबें व ड्रेस जैसी सभी सुविधाएं दे रही है, छात्रों को केवल पूरी लगन से पढ़ाई करनी है। “आपका भविष्य उज्ज्वल होगा तो परिवार और राष्ट्र मजबूत बनेगा,” उन्होंने कहा।   कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरेंद्र (प्राध्यापक, शासकीय रामभजन राय इन ईएस महाविद्यालय) ने अभिभावकों से बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलावों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को सूचित करने का आग्रह किया। विद्यालय प्राचार्य खान वक्कारुज्जमां खां ने सम्मेलन की आवश्यकता व अन्य विषयों पर चर्चा की। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना टोप्पो ने अभिभावकों से बच्चों की भावनाएं समझकर स...