जशपुर को सुरक्षित बनाने प्रशासन और नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने कसी कमर नए एसपी से की मुलाकात पढ़िए पूरी खबर

 जशपुर को सुरक्षित बनाने प्रशासन और नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने कसी कमर नए एसपी से की मुलाकात पढ़िए पूरी खबर




सागर सिंह। जशपुर जिले में जनसुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक पहल देखने को मिली। नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जशपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह जी से औपचारिक भेंट कर शाल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया।


इस महत्वपूर्ण बैठक में जनसुरक्षा को जनआंदोलन का रूप देने, संगठनात्मक मजबूती, जनजागरूकता अभियानों, आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी ठोस कार्ययोजनाओं को लेकर स्पष्ट और व्यावहारिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। यह मुलाकात जशपुर को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त जिला बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।


इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे—

▪️ प्रदेश युवा महासचिव श्री मनोज कुशवाहा जी

▪️ प्रदेश महिला सचिव श्रीमती मीना कौर जी

▪️ जिला अध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा जी

▪️ जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी सोनवानी जी

▪️ जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव जी

▪️ जिला महासचिव श्री भास्कर शर्मा जी

इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि,

“जनसुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनजागरूकता बढ़ाने, आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति सजग करने और जशपुर को सुरक्षित, अनुशासित व सशक्त जिला बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा। डॉ. लाल उमेद सिंह जी के नेतृत्व में प्रशासन और समाज की यह साझेदारी जशपुर में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगी।”

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह जी के नेतृत्व में प्रशासन और नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के समन्वय से आने वाले समय में जशपुर जिले को अपराध-मुक्त, सुरक्षित और जनभागीदारी से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल