Posts

Showing posts from January, 2026

सागर सिंह का बढ़ता राजनीतिक-सामाजिक कद—राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बने, उज्ज्वला सिंह ने फोन कर दी बधाई

Image
 सागर सिंह का बढ़ता राजनीतिक-सामाजिक कद—राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बने, उज्ज्वला सिंह ने फोन कर दी बधाई जशपुर। जशपुर जिले के ग्राम अंकिरा निवासी, युवाओं में लोकप्रिय और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय श्री सागर सिंह को राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 20 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई। नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उज्ज्वला सिंह (अधिवक्ता) ने स्वयं फोन कर सागर सिंह को बधाई दी और संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और मजबूती से आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सागर सिंह जैसे कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। गौरतलब है कि सागर सिंह वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा, तपकरा मण्डल के उपाध्यक्ष हैं तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जशपुर जिला के महामंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे लगातार समाजसेवा, युवाओं के संगठन और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। इस अवसर पर...

श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय बनीं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन

Image
 श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय बनीं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन फरसाबहार। अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के केंद्रीय कार्यालय पमशाला, जिला जशपुर में आयोजित कंवर समाज का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन उत्साह और गरिमा के साथ जारी है। सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय को अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं मंगरु साय पैंकरा को राष्ट्रीय महासचिव, अनन्त राम (पाकरगांव) को न्याय समिति अध्यक्ष, श्रीमती शांता साय (लैलूंगा) को राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा हरिशंकर साय (मधुबन) को राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवचयनित राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चयन पर समाज में हर्ष का माहौल है। पूर्व पदाधिकारियों एवं कंवर समाज के सदस्यों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास की आशा व्यक्त की।

हेलिपैड से सीधे बालक आश्रम बच्चों के पास पहुँचे मुख्यमंत्री साय, मुस्कान से भर गया बगिया

Image
 हेलिपैड से सीधे बालक आश्रम बच्चों के पास पहुँचे मुख्यमंत्री साय, मुस्कान से भर गया बगिया मुख्यमंत्री श्री साय बगिया हेलीपैड में बच्चों के साथ  जशपुरनगर/अंकिरा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर प्रवास उस समय अत्यंत भावनात्मक बन गया, जब वे ग्राम बगिया स्थित हेलिपैड पर उतरते ही पास में खेल रहे बालक आश्रम बगिया के बच्चों से मिलने स्वयं उनके पास पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वे उत्साहपूर्वक उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए। हेलिपैड के समीप स्थित बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, आश्रम में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या और भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्हें चावल, दाल, आलू, मटर सहित पौष्टिक भोजन नियमित रूप से मिलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को अच्छे से रहने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री के इस सहज,...

राउरकेला के पास छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल, जालदा में चार्टर्ड विमान की आपात लैंडिंग

Image
  राउरकेला के पास छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल, जालदा में चार्टर्ड विमान की आपात लैंडिंग भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा इंडिया वन एयर द्वारा संचालित एक छोटा चार्टर्ड विमान शनिवार को रघुनाथपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालदा ए-ब्लॉक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इस हादसे में विमान में सवार छह लोग घायल हो गए। नौ सीटों वाले इस विमान में चार यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान राउरकेला से लगभग 10 किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में कैप्टन नवीन कडंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव सहित चार यात्री—सुशांत कुमार बिस्वाल, अनिता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल—मौजूद थे। प्रशासन के अनुसार, हादसे में सभी छह लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर राउरकेला के जेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। राहत कार्य में दमकल विभाग की तीन टीमें शामिल रहीं, जिन्हें पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग मिला। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के कमांड सेंटर ने घटनास्थल पर अभियान का समन्वय किया और विमान को स...