श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय बनीं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन

 श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय बनीं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन


फरसाबहार। अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के केंद्रीय कार्यालय पमशाला, जिला जशपुर में आयोजित कंवर समाज का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन उत्साह और गरिमा के साथ जारी है। सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय को अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं मंगरु साय पैंकरा को राष्ट्रीय महासचिव, अनन्त राम (पाकरगांव) को न्याय समिति अध्यक्ष, श्रीमती शांता साय (लैलूंगा) को राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा हरिशंकर साय (मधुबन) को राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवचयनित राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चयन पर समाज में हर्ष का माहौल है। पूर्व पदाधिकारियों एवं कंवर समाज के सदस्यों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास की आशा व्यक्त की।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल