हेलिपैड से सीधे बालक आश्रम बच्चों के पास पहुँचे मुख्यमंत्री साय, मुस्कान से भर गया बगिया

 हेलिपैड से सीधे बालक आश्रम बच्चों के पास पहुँचे मुख्यमंत्री साय, मुस्कान से भर गया बगिया


मुख्यमंत्री श्री साय बगिया हेलीपैड में बच्चों के साथ 


जशपुरनगर/अंकिरा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर प्रवास उस समय अत्यंत भावनात्मक बन गया, जब वे ग्राम बगिया स्थित हेलिपैड पर उतरते ही पास में खेल रहे बालक आश्रम बगिया के बच्चों से मिलने स्वयं उनके पास पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वे उत्साहपूर्वक उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए।

हेलिपैड के समीप स्थित बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, आश्रम में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या और भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

बच्चों ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्हें चावल, दाल, आलू, मटर सहित पौष्टिक भोजन नियमित रूप से मिलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को अच्छे से रहने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री के इस सहज, सरल और संवेदनशील व्यवहार से बच्चे भावविभोर हो उठे। पूरे वातावरण में खुशियों और अपनत्व का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय की यह आत्मीय मुलाकात इस बात का संदेश है कि शासन केवल योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के नन्हे भविष्य—बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल