सागर सिंह का बढ़ता राजनीतिक-सामाजिक कद—राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बने, उज्ज्वला सिंह ने फोन कर दी बधाई

 सागर सिंह का बढ़ता राजनीतिक-सामाजिक कद—राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बने, उज्ज्वला सिंह ने फोन कर दी बधाई


जशपुर।

जशपुर जिले के ग्राम अंकिरा निवासी, युवाओं में लोकप्रिय और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय श्री सागर सिंह को राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 20 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई।

नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उज्ज्वला सिंह (अधिवक्ता) ने स्वयं फोन कर सागर सिंह को बधाई दी और संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और मजबूती से आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सागर सिंह जैसे कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

गौरतलब है कि सागर सिंह वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा, तपकरा मण्डल के उपाध्यक्ष हैं तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जशपुर जिला के महामंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे लगातार समाजसेवा, युवाओं के संगठन और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं।

इस अवसर पर सागर सिंह ने बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि

“यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। समाज, राष्ट्र और जनकल्याण के लिए अंतिम व्यक्ति तक संगठन की नीतियों को पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

सागर सिंह की इस नियुक्ति से जशपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में समर्थकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल