नरेंद्र मोदी विचार मंच में बड़ा संगठनात्मक फैसला — दीपक कुमार गुप्ता बने जशपुर जिला अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को मिली जिला महासचिव की जिम्मेदारी

 नरेंद्र मोदी विचार मंच में बड़ा संगठनात्मक फैसला — दीपक कुमार गुप्ता बने जशपुर जिला अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को मिली जिला महासचिव की जिम्मेदारी



जशपुर जिले में नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन विस्तार किया गया है। संगठन ने दीपक मिश्रा को जशपुर जिला महासचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि दीपक मिश्रा वर्तमान में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जशपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।

वहीं संगठन ने दीपक कुमार गुप्ता को नरेंद्र मोदी विचार मंच, जशपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दोनों पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और राष्ट्रहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

नियुक्तियों के बाद जशपुर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल