अंकिरा–लवाकेरा मार्ग पर मौत का तांडव, चलती ट्रक बनी आग का गोला, पूरी बॉडी जलकर राख

अंकिरा –लवाकेरा मार्ग पर मौत का तांडव, चलती ट्रक बनी आग का गोला, पूरी बॉडी जलकर राख

अंकिरा। बीती रात करीब 2 बजे, जब पूरा इलाका गहरी नींद में डूबा हुआ था, उसी वक्त अंकीरा–लवाकेरा मुख्य मार्ग पर एक ऐसा भयावह मंजर सामने आया जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी।




नागपुर से दुर्गापुर की ओर जा रही एक ट्रक गाड़ी नंबर CG 04 PD 5469 से अचानक तेज़ धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रक में भयंकर आग भड़क उठी। देखते-ही-देखते आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि ट्रक चलती-चलती आग का गोला बन गई।

🔥 लपटें आसमान छूती रहीं

आग इतनी भीषण थी कि ट्रक की पूरी बॉडी धूं-धूं कर जलती रही और कुछ ही देर में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दूर-दूर तक सिर्फ आग की लपटें और धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं।

🚨 ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

इस खौफनाक हादसे में ट्रक चालक बनीत कुमार शर्मा ने अद्भुत साहस दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। यदि पल-भर की भी देरी होती, तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

🌙 सुनसान सड़क, नहीं पहुंचा कोई मददगार

घटना के समय सड़क पूरी तरह सुनसान थी। आसपास कोई गांववाला मौजूद नहीं था, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। रात के सन्नाटे के बीच ट्रक जलती रही और सब कुछ खाक होता चला गया।

⚠️ आग के बीच चोरी की वारदात!

हैरानी की बात यह रही कि इसी अफरा-तफरी के दौरान ट्रक का जैक चोरी हो गया, जिससे पीड़ित चालक की मुश्किलें और बढ़ गईं।

🔍 केमिकल लोड या तकनीकी खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में ट्रक में केमिकल सामग्री लोड होने या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल