BREAKING – जशपुर में बड़ा हादसा! बीच सड़क पर धान से भरी पिकअप पलटी, एक बच्चा और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल!

 🚨 BREAKING – जशपुर में बड़ा हादसा!

बीच सड़क पर धान से भरी पिकअप पलटी, एक बच्चा और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल!




जशपुर जिले के तपकरा इलाके से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। तपकरा–लावाकेरा मार्ग के समडमा घाटी में धान से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।

इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चा और एक मजदूर पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत तपकरा अस्पताल ले जाया जा रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और जांच की कार्रवाई में जुट गई है।


सूत्रों के मुताबिक पिकअप में भरा धान संमडमा धान खरीदी केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन खरीदी केंद्र से कुछ दूरी पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल