जशपुर में कड़ाके की ठण्ड: पुआल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान 8℃ तक लुढ़का

 जशपुर में कड़ाके की ठण्ड: पुआल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान 8℃ तक लुढ़का



छत्तीसगढ़ में ठण्ड ने दस्तक के साथ ही इसका असर भी अब दिखने लगा है। प्रदेश के जशपुर में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके कारण यहां पुआल में बर्फ चादर बिछी हुई दिखाई दी। इस साल मौसम में पहली बार खेतों में बर्फ की सफेद चादर देखी गई है। वहीं सोमवार की रात तापमान 8°C तक पारा लुढ़क गया। जिसके कारण पंडरापाठ क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है।

वहीं देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड अब प्रचंड

रूप धारण कर रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने 3 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, 11-15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर से ठंड

राजधानी रायपुर में भी गिरा पारा

उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बन रही है। गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी रायपुर में रात का तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल