मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अचानक बुलावा… क्या जशपुर जिला प्रतिनिधि एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सागर सिंह को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी?

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अचानक बुलावा… क्या जशपुर जिला प्रतिनिधि एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सागर सिंह को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी?


 जशपुर/रायपुर। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष एवं महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के जशपुर जिला प्रतिनिधि सागर सिंह को आज मंत्री मैडम द्वारा अचानक फोन कर कल रायपुर बुलाया गया है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सूत्रों की मानें तो जब-जब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने सागर सिंह को रायपुर बुलाया है, तब-तब उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में इस बार भी संगठन या मंत्री कार्यालय से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

भाजपा संगठन में सक्रियता, जमीनी पकड़ और मंत्री मैडम के विश्वासपात्र एवं खास करीबी माने जाने वाले सागर सिंह को लेकर समर्थकों में भी उत्साह का माहौल है। अचानक आए इस बुलावे को केवल सामान्य मुलाकात नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

अब सबकी निगाहें कल रायपुर पर टिकी हैं कि आखिर यह मुलाकात नई जिम्मेदारी, बड़ा दायित्व या राजनीतिक सरप्राइज लेकर आती है।


Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल