कम उम्र में बड़ा मुकाम: सागर सिंह बने क्षत्रिय महासभा जशपुर के जिला अध्यक्ष, त्रिवेणी सिंह जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

 कम उम्र में बड़ा मुकाम: सागर सिंह बने क्षत्रिय महासभा जशपुर के जिला अध्यक्ष, त्रिवेणी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी 


जशपुर। श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई घोषणा में युवा चेहरे सागर सिंह को जशपुर जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं त्रिवेणी सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद समाज और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।



सागर सिंह पहले जिला महामंत्री के पद पर रहकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। संगठन में उनकी सक्रियता, समाज के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। वहीं त्रिवेणी सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।



सागर सिंह की नियुक्ति पर श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक जया सिंह जूदेव ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम समाज हित और संगठन को मजबूती देने के लिए बेहतर कार्य करेगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सागर सिंह ने कहा, “संगठन ने कम उम्र में मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं समाज के सभी लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और समाज हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।”

वहीं जिला उपाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह ने भी संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही है।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल