भक्ति में डूबे सागर सिंह: पिताजी की स्मृति में कार्यक्रम स्थल पर भक्तों के साथ बिताई रात, आज होगा भव्य श्याम संकीर्तन

 भक्ति में डूबे सागर सिंह: पिताजी की स्मृति में कार्यक्रम स्थल पर भक्तों के साथ बिताई रात, आज होगा भव्य श्याम संकीर्तन


सागर सिंह कार्यक्रम स्थल में सोते नजर आए 


अंकिरा में स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री खाटू श्याम बाबा के भव्य संकीर्तन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सागर सिंह, उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मण्डल तपकरा ने घर छोड़कर कार्यक्रम स्थल पर ही श्याम भक्तों के साथ रात्रि विश्राम किया।



इस दौरान सागर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तैयारियों में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि संकीर्तन में आने वाले सभी श्याम भक्तों के लिए बैठने, पानी, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी भी भक्त को परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अंकिरा में खाटू श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बाबा के भजनों का आनंद लेंगे। साथ में वरुण सिंह क्षत्रपति सिंह केतन साहिल रोशन लक्ष्मीनारायण यादव मौजूद रहे 

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल