26 अप्रैल पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सागर सिंह ने किया अंकिरा मेला मैदान का निरीक्षण

26 अप्रैल पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सागर सिंह ने किया अंकिरा मेला मैदान का निरीक्षण


सागर सिंह अंकिरा मैला मैदान में निरीक्षण करते


जशपुर जिले के ग्राम अंकिरा में 26 अप्रैल रविवार को स्वर्गीय श्री त्रिलोचन सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उनके सुपुत्र सागर सिंह (उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मण्डल तपकरा) द्वारा अपने ग्राम अंकिरा में कराया जा रहा है।



इसी को लेकर आज सागर सिंह कार्यक्रम स्थल मेला मैदान अंकिरा पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कई श्याम भक्त एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन को भव्य व सफल बनाने के लिए चर्चा की।

इस अवसर पर सागर सिंह ने कहा कि यह

 आयोजन उनके पिताजी की स्मृति में किया जा रहा है और इसमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि श्याम भक्तों के लिए पानी, स्वास्थ्य सुविधा, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल