मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने दी ‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल — खरीदे स्वदेशी दीये, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

 मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने दी ‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल — खरीदे स्वदेशी दीये, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश


कौशल्या साय बाजार में खरीदारी करते हुए 


दीपों के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज स्थानीय बाजार पहुंचकर कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों और सजावटी सामग्रियों की खरीदारी की।


उन्होंने कहा कि “इस दीपावली अपने घर को स्वदेशी दीयों से रोशन करें और देश के कारीगरों के घर में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।”


श्रीमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान आज आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरक कदम है। यह हर नागरिक को प्रेरित करता है कि वे स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और देशी उद्योगों को मजबूत बनाएं।


उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और समृद्धि का पर्व है। इस अवसर पर स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। जब हम स्वदेशी वस्तुएं खरीदते हैं, तो इससे न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान मिलता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होती है।


श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि –

“इस दीपावली पर हर घर में स्वदेशी दीप जलाएं, ताकि आत्मनिर्भर भारत का प्रकाश हर कोने तक पहुंचे।”

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल