🟥 छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर 🟥


सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दिल्ली रवाना – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से होगी अहम मुलाकात



मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 





रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोनों नेता राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।


दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा – “हम उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी के साथ एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी।”


🔹 इसी बीच मुख्यमंत्री ने आज सुबह किसानों को बड़ी राहत देने वाली खुशखबरी भी साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा के सहयोग से छत्तीसगढ़ को सितंबर माह हेतु 60,800 मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया का आबंटन मिला है।


सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा – “यह अतिरिक्त उपलब्धता खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने, किसानों की मेहनत को संबल देने और उनकी चिंताओं को दूर करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।”


👉 यानी एक तरफ दिल्ली में होगी बड़ी सियासी मुलाकात, वहीं दूसरी तरफ किसानों को मिला बड़ा तोहफा।

Popular posts from this blog

विजयादशमी पर सागर सिंह का अद्भुत आयोजन – पिताजी की स्मृति में हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा जनसैलाब 🔥

सागर सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील को करारा जवाब

छत्तीसगढ़ में बड़ा सदमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बालक सिंह जी का निधन, राजनीति और समाज सेवा की दुनिया हुई शोकाकुल